सं सू वीरपुर बेगूसराय से गोपल्लव झा
बेगूसराय जिला अंतर्गत वीरपुर थाना क्षेत्र के हामोडीह गांव में गुरुवार को देर रात में हथियार के बल पर दो लोगों को गोली मारकर घायल कर देने, महिलाओं के साथ मार पिट कर लुट पाट करने,6 बाइक समेत दो चार चक्के की गाड़ी के साथ तोड़ फोड़ करने ,घर ढलाई में लगे मजदुरों के लिए रखे 47 हजार रुपए को लुट लेने से संबंधित आरोपों को लगाते हुए पीड़ित परिवार के सदस्य निरंजन कुमार ने राम जपो यादव, ब्रह्मदेव महतो,चंदन यादव समेत 10 लोगों के विरुद्ध वीरपुर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाना को दिए आवेदन में आवेदक ने दस लोगों को पहचानने की बात को बताते हुए। राम जपो यादव पर हथियार बंद लोगों को मेरे परिवार के सभी सदस्यों को जान से मार देने की आदेश को देने का जिक्र करते हुए। ब्रह्मदेव महतो अपने हाथ में लिए रायफल से भूनेश्वर यादव के दाहिने पैर में गोली मारकर घायल कर देने का आरोपों को लगाया है। के अलावे राम जपो यादव अपने हाथ में लिए पिस्तौल से जान से मार देने की नियत से विजूल यादव के सर पर गोली चलाया जो विजूल यादव को मुंह के पास लगा है के आरोपों को लगाया है। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

