प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 193 वीं जयंती मनी

 


चेरियाबरियारपुर. बुधवार को उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय मेहदा शाहपुर के प्रांगण में प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फुले की193 वीं जयंती उल्लासपूर्वक मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने की. अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा नारी शिक्षा के उत्थान के लिए गुरूमाता सावित्री बाई फुले हमेशा अविस्मरणीय रहेंगी. इस दौरान उन्होंने नारी शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों से उपस्थित छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को अवगत कराया. वहीं शिक्षक मो इफ्तेखार आलम ने कहा विषम परस्थितियों में भी महिला एवं विधवाओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए अथक प्रयास किया. यही कारण है कि इन्हें भारत की प्रथम शिक्षिका कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ. कार्यक्रम में पहुंचे विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड मेंबर मो साजन, सचिव रीता देवी, शिक्षक राजेश कुमार सहित अन्य ने सावित्री बाई फुले के कई अनछुए पहलुओं से अवगत कराते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की. वहीं शिक्षिका रेखा कुमारी ने उनके जीवन वृत्तांत का उल्लेख करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पगुच्छ चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर शिक्षिका सरिता कुमारी, झुमा कुमारी, कुमारी अनिता, मुकेश कुमार, हरेराम कुमार, छात्रा सोनाली कुमारी, भाविका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, मौसम कुमारी आदि मौजूद थे.