खोदावंदपुर में 10 जनवरी को दिव्यांगजनों के लिए विशेष यूडीआईडी शिविर का आयोजन



बेगूसराय | Spy Inside India
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में दिव्यांगजनों के यूनीक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड निर्माण के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शनिवार, 10 जनवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर में लगाया जाएगा।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, खोदावंदपुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह शिविर जिला असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में तैनात रहेंगे ये चिकित्सक

शिविर के दौरान दिव्यांगजनों के परीक्षण एवं प्रमाणन हेतु निम्न चिकित्सक उपस्थित रहेंगे –

  • डॉ. संजय कुमार (Physician)
  • डॉ. शिवम आनन्द (Ortho)
  • डॉ. अजीत कुमार ठाकुर (Physiotherapist)
  • डॉ. सरिता कुमार (नेत्र सहायक)

आवश्यक दस्तावेज

शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को निम्न दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया गया है –

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आवासीय पहचान पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • यूडीआईडी रजिस्ट्रेशन स्लिप (यदि पहले से ऑनलाइन आवेदन किया गया हो)

पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार का निर्देश

बीडीओ ने सभी पंचायत सचिव, मुखिया, वार्ड सदस्य, विकास मित्र, टोला सेवक, आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर तक पहुंचाने का निर्देश दिया है।

इस शिविर से खोदावंदपुर प्रखंड के दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने में काफी सहूलियत मिलेगी और उन्हें जिला मुख्यालय जाने से राहत मिलेगी।