बेगूसराय में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.4 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार


बेगूसराय में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.4 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार





बेगूसराय | Spy Inside India News

बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को 1.4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम–महेश्वरा वार्ड संख्या–11 में गुप्त सूचना के आधार पर 14 जनवरी 2026 की शाम को की गई।

पुलिस कार्यालय बेगूसराय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ युवक इलाके में नशीले पदार्थ की तस्करी के उद्देश्य से मौजूद हैं। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी के नेतृत्व में नावकोठी थाना पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। पुलिस को देखते ही चारों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए सभी को मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
गुलशन कुमार (निवासी – पर्री, वार्ड-11, थाना वीरपुर),
अमर कुमार (निवासी – पकड़ी, वार्ड-02, थाना वीरपुर),
पवन कुमार (निवासी – पकड़ी, थाना वीरपुर),
राहुल कुमार (निवासी – पश्चिमी उपपुर, थाना नावकोठी), सभी जिला – बेगूसराय।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नावकोठी अमरजीत तिवारी, पु.अ.नि. रंजीत कुमार तथा सिपाही संजय कुमार, रवि कुमार एवं शांति कुमारी शामिल थे।

बेगूसराय पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9031828303 या आपात स्थिति में 112 पर तुरंत जानकारी दें।