बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में खोदावंदपुर थाना कांड संख्या 163/21 के नामजद अभियुक्त चकवा गांव निवासी राम बहादुर महतो के पुत्र राजीव कुमार को खोदावंदपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
— Spy Inside India

