विद्यार्थी परिषद ने संकल्प के साथ मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस



आरसीएस कॉलेज मंझौल में संगोष्ठी व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

मंझौल, बेगूसराय | Spy Inside India

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंझौल नगर इकाई द्वारा रविवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्रांगण में संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक रवि कुमार एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिचा रानी ने किया।

इस अवसर पर छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि मंझौल एवं बखरी अनुमंडल के एकमात्र डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायी संकेत है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह ‘गप्पू’ एवं रिचा रानी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद देशभर में महापुरुषों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर रही है, जो समाज व देश के लिए शुभ संकेत है।

नगर उपाध्यक्ष संजय कुमार, सत्यम कुमार एवं जिला सहसंयोजक रवि कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाजहित, राष्ट्रहित एवं युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

विशेष आमंत्रित सदस्य श्वेतनिशा एवं प्रियदर्शिनी झा ने युवाओं से नशामुक्त बिहार एवं नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए सामाजिक पहल के माध्यम से आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

जिला प्रमुख रविराज सिंह, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, शोध प्रांत सहसंयोजक अमृतांशु कुमार, आदर्श भारती, गोविन्द कुमार, नगर उपाध्यक्ष गौरव कुमार, नगर उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, शिक्षक जनार्दन कुमार, आदित्य कुमार, सुमन कुमार, प्रियांशु कुमार, धीरज, अभिनव, राष्ट्र कलामंच प्रांत सहसंयोजक संध्या कुमारी, प्रिया कुमारी, डेजी कुमारी, जिला छात्रा प्रमुख आँचल कुमारी, सोनी कुमारी, सपना कुमारी, सोनम कुमारी, शालिनी राज, सगुन भारती, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।