खोदावंदपुर, बेगूसराय (Spy Inside India)।
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के जदयू नेता एवं फफौत गांव निवासी स्वर्गीय शंभू राय के लगभग 60 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार राय का बुधवार की देर रात उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार विपिन कुमार राय पिछले लगभग छह महीने से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और लगातार उपचाररत थे।
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में शोक
उनके निधन पर बसही पंचायत के पूर्व मुखिया प्रो. संजय सुमन, फफौत पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार, समाजसेवी नागेश्वर राय, नवनीत कुमार, प्रवीण कुमार उर्फ भोला राय, राजेन्द्र महतो, परमानंद पटेल, राधे राय, मोहम्मद मंजर, मोहम्मद अशफाक, रामकुमार महतो, शंकर महतो सहित दर्जनों लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक अपने पीछे दो पुत्र – विकास कुमार एवं विशाल कुमार तथा तीन पुत्रियां – प्रीति कुमारी, निधि कुमारी एवं गोलकी कुमारी छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से पत्नी कल्याणी देवी, भाई रोहित कुमार एवं उमाशंकर कुमार समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बूढ़ीगंडक तट पर हुआ अंतिम संस्कार
विपिन कुमार राय का अंतिम संस्कार फफौत गांव स्थित बूढ़ीगंडक नदी के तट पर किया गया। ज्येष्ठ पुत्र विकास कुमार ने मुखाग्नि दी।
क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

