मंझौल बाजार में अपराधियों का खेल खत्म! रंगदारी मांगने आए बदमाशों को दुकानदारों ने सिखाया सबक
मंझौल। मंझौल बाजार में रंगदारी के इरादे से आए बदमाशों को दुकानदारों ने ऐसा सबक सिखाया कि पूरा इलाका चर्चा में आ गया। एक कपड़ा दुकानदार से पैसे मांगते ही बाजार के अन्य दुकानदार मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़कर पीट दिया।
हालात बिगड़ने की सूचना पर थाना अध्यक्ष मोहम्मद फैसल अहमद अंसारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
इस घटना के बाद मंझौल बाजार के व्यापारियों में एकजुटता देखने को मिली है और साफ संदेश दिया गया है कि अपराध और रंगदारी के खिलाफ बाजार पूरी तरह तैयार है।

