बेगूसराय: हर घर नल का जल योजना की शिकायतों का अब त्वरित समाधान, टोल-फ्री और व्हाट्सएप पर करें संपर्क

 


बेगूसराय (Spy Inside India): लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा “हर घर नल का जल” योजना के तहत जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शिकायत निवारण केंद्र – “सतत सेवा, त्वरित समाधान” की व्यवस्था की गई है। अब जिले के नागरिक अपनी पानी की समस्या को आसानी से दर्ज कराकर उसका शीघ्र निराकरण करा सकते हैं।

तीन स्तरों पर हो रहा है शिकायतों का समाधान

PHED ने शिकायत निवारण की व्यवस्था को तीन स्तरों पर लागू किया है—

  • पंप हाउस स्तर: स्थानीय रजिस्टर में सीधे शिकायत दर्ज
  • प्रमंडल स्तर: कुल 49 नियंत्रण कक्ष सक्रिय
  • राज्य स्तर: केंद्रीय शिकायत निवारण प्रकोष्ठ (CGRC)

इन माध्यमों से दर्ज करा सकते हैं शिकायत

जलापूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए नागरिक निम्न माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं—

  • टोल-फ्री नंबर:

    • 1800-123-1121
    • 1800-345-1121
    • 155367
  • WhatsApp नंबर:

    • 8544429024
    • 8544429082
  • वेबसाइट: phedcgrc.in

  • अन्य माध्यम:स्वच्छ नीर’ मोबाइल ऐप, जिला नियंत्रण कक्ष, वेब पोर्टल एवं सोशल मीडिया

क्या-क्या शिकायत कर सकते हैं?

  • नल में पानी नहीं आना
  • कम प्रेशर से जलापूर्ति
  • गंदा या दूषित पानी
  • पाइप लाइन लीकेज
  • मोटर/पंप हाउस से जुड़ी समस्या

विभाग की अपील

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जलापूर्ति से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें, बल्कि ऊपर दिए गए माध्यमों से तुरंत शिकायत दर्ज कराएं, ताकि हर घर नल का जल योजना का लाभ सभी तक सुचारु रूप से पहुंच सके।