पटना: स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि



पटना (Spy Inside India): माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में आयोजित पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहाँ उन्होंने स्व. सुशील कुमार मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी बिहार की राजनीति में ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास की सोच के प्रतीक थे। उनके द्वारा किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।