📢 गौतम धाम में 22 फरवरी को होगा सामूहिक कन्या विवाह व उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन

 




बेगूसराय। गौतम धाम, खंजर में आगामी 22 फरवरी 2026 को सामूहिक कन्या विवाह एवं उपनयन संस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक प्रसाद सिंह, महासचिव रामबाबू सिंह, संगठन मंत्री राजेश कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने जानकारी दी कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए यह आयोजन सहारा बनेगा। कई परिवार अपनी बेटियों के विवाह के लिए सहमति दे चुके हैं, जबकि पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

समारोह के दौरान वर-वधुओं को समिति की ओर से उपहार प्रदान किए जाएंगे, ताकि नवजीवन की शुरुआत सहज हो सके। साथ ही जिले के गणमान्य लोग उपस्थित होकर नवदम्पतियों को आशीर्वाद देंगे।

आयोजन समिति ने अपील की है कि इच्छुक परिवार 15 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण करा लें, उसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

समिति का उद्देश्य समाज के कमजोर तबके पर विवाह का आर्थिक बोझ कम करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना बताया गया है।